फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: साढ़े 17 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ छह काबू, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

Fri, 17 Nov 2023 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना कुलगढ़ी पुलिस ने विवेकानंद स्कूल के नजदीक आरोपी जसबीर सिंह निवासी पीर अहमद खां को काबू किया। तलाशी लेने पर 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। ये स्कूल के पास खड़ा होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने साढ़े सत्रह करोड़ रुपये की हेरोइन संग छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले में तीन विभिन्न जगहों से आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर स्थित टी-प्वाइंट ममदोट के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी हेरोइन बेचते हैं। 

विज्ञापन


तीनों आरोपी सफेद रंग की सुजुकी सेलेरियो कार पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने टी-प्वाइंट ममदोट पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर एक किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ कीरत निवासी लक्खा सिंह हिठाड़, सोनू निवासी निहाला किलचा व शिंदरपाल सिंह निवासी रूहेला हाजी के तौर पर हुई है।

उक्त तीनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों से बताए जा रहे हैं। थाना ममदोट पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मलकीत के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इसी तरह तलवंडी भाई पुलिस टीम मेन हाईवे जीरा के त्रिकोणी चौक के पास गश्त करते हुए पहुंचे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों आरोपी हेरोइन बेचते हैं। 
विज्ञापन


ये दोनों चौक के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से आरोपी अनमोल सिंह व अनुराग निवासी वरिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से दो किलो हेरोइन मिली। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाना कुलगढ़ी पुलिस ने विवेकानंद स्कूल के नजदीक आरोपी जसबीर सिंह निवासी पीर अहमद खां को काबू किया। तलाशी लेने पर 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। ये स्कूल के पास खड़ा होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें