घर में मामूली से विवाद क्या हुआ जीजा ने रिश्तों का भी लिहाज नहीं किया, हदें पार कर डालीं। मामूली से विवाद को लेकर जीजा ने साली को ऐसी सजा दी जिसे सुनकर आपकी रुह कांप जायेगी। घटना पंजाब के लुधियाना के गांव भट्टियां की हजूरी बाग कालोनी की है। जहां एक शख्स ने पारिवारिक कलेश के चलते चाकू से गोदकर अपनी साली की हत्या कर दी।
आरोपी ने अपनी साली पर ताबड़तोड़ आठ वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी ने कुछ समय बाद खुद ही घटनास्थल पर आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान सुखविंदर कौर (37) से रूप में हुई है। पुलिस ने सुखविंदर के पति की शिकायत पर उसके जीजा सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश करेगी। थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुणजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर का पति महिंद्रू फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। उसकी एक दस साल की बेटी भी है। आरोपी सुखदेव के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। पहले भी उनमें कई बार कहासुनी हो चुकी है।