फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दरिंदगी, गैंग रेप के बाद किशोरी को जलाकर मार डाला

Wed, 29 Mar 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
तीन सगे भाई समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के एक गांव में एक किशोरी की गैंगरेप के बाद जला कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

किशोरी के घरवालों की तहरीर पर पुलिस तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर दुराचार, हत्या, एससी-एसटी अधिनियम तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशोरी को जलाने के चक्कर में एक युवक भी झुलस गया है।  

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम सिवान की ओर शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उठाकर पास के मड़हे में ले आए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुराचार किया।
विज्ञापन


बाद में भेद खुलने के भय से मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया। उसके बाद से चारों आरोपी फरार हो गए।  
काफी देर बाद भी किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए सिवान में पहुंचे।

वहां बुरी तरह झुलसी किशोरी को तड़पता देख कर वे उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

मौत आने से पहले किशोरी ने दिया बयान

किशोरी ने जो कुछ घर वालों को बताया, उसके आधार पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। इसमें तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशल कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार पुत्रगण नंदलाल व बाबूनंदन यादव निवासी मौनस पड़रा देहात कोतवाली के खिलाफ दुराचार, हत्या, एससी एसटी, जलाने तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि  किशोरी के साथ मड़हे में एक आरोपी भी गंभीर रूप से झुलसा है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी की पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें