फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली और कांग्रेसियों में चली गोली, पांच लोग घायल, फिरोजपुर में पुलिस पर फायरिंग

Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला( पंजाब)
विज्ञापन
घायल मनजीत सिंह
विज्ञापन

पंजाब के बटाला में पंचायत चुनाव से पूर्व शुक्रवार को गांव सैदपुर कलां में अकाली और कांग्रेसियों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। गांव के पूर्व अकाली सरपंच की पत्नी समेत अकाली दल से संबंधित तीन लोगों को सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। कांग्रेस पक्ष से घायल हुए दो लोगों का उपचार बटाला सिविल अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


घायलों में पूर्व अकाली सरपंच हरभजन सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर, मनजीत सिंह व एक अन्य रिश्तेदार होशियार सिंह और कांग्रेसी पक्ष से मनबीर सिंह का बेटा लवदीप सिंह व जग्गी शामिल है। झगड़े की सूचना मिलने पर पंजाब ट्यूबवेल कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन रविकरण सिंह काहलों घायल हुए अकाली कार्यकर्ताओं का हाल पूछने सिविल अस्पताल बटाला पहुंचे। काहलों ने आरोप लगाया कि चुनावों को लेकर कांग्रेसी अकालियों को धमका रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि गांव में चल रहे सीवरेज को लेकर यह झड़प हुई है। 

Trending Videos

demo pic
पूर्व अकाली सरपंच की पत्नी सिमरजीत कौर, मनजीत सिंह और होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कांग्रेसी उन पर दबाव बना रहे थे कि वह पंचायत चुनाव में कांग्रेस की चुनाव में मदद करें। इनका कहना है कि उन्होंने कहा वह अकाली हैं, जिसके कारण वह कांग्रेसी उम्मीदवार को समर्थन नहीं कर सकते। वहीं अस्पताल में दाखिल कांग्रेसी पक्ष के लवदीप सिंह और जागीर सिंह जग्गी के साथ पहुंचे लवदीप सिंह के चाचा प्रभजोत सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व अकाली सरपंच हरभजन सिंह पिछली बार भी उनसे चुनाव हारा था, इस लिए वह उनसे सियासी रंजिश रखता है।

 प्रभजोत ने गोली चलाने के अकालियों के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी हथियार चुनाव के कारण जमा करवा दिए हैं, जिस की रसीदे उनके पास हैं। इस संबंध में थाना किला लाल सिंह के एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों ही पक्षों को बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। अकाली पक्ष के तीन घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया।  उन्होंने बताया कि गांव में चल रहे सीवरेज का काम को लेकर दोनों पक्ष भिडे़ हैं। बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसएचओ ने अभी तक 70 फीसदी हथियार जमा कर लिए हैं, बाकी भी जमा कराए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुलिस पर की फायरिंग
वहीं फिरोजपुर में पूर्व अकाली सरपंच की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी कांग्रेसियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर कांग्रेसियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे, जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गए। घटना थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव मल्लूवाला की है। एएसआई अमरजीत सिंह की शिकायत पर थाना मल्लांवाला पुलिस ने दो आरोपी कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एएसआई अमरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 12 दिसंबर को पूर्व अकाली सरपंच रमिंदर सिंह उर्फ बिट्टा को जान से मारने की नीयत से कांग्रेसी नेता अंग्रेज सिंह निवासी आशिएके और इंद्रजीत सिंह निवासी मल्लांवाला समेत दस लोगों ने उनकी फार्च्यूनर कार पर गोलियां दागकर तोड़ दी थीं, जबकि रमिंदर कार में नहीं था। पुलिस ने गांव मल्लूवाला में पहुंच आरोपियों को गाड़ी रोकने का इशारा किया। इसके बाद स्कार्पियो सवार आरोपी इंद्रजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी 315 बोर राइफल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। राइफल के बैरल का मुंह ऊपर होने के कारण गोली ऊपर से निकल गई, जिस कारण पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बच गए। 

थाना मल्लांवाला पुलिस ने एएसआई अमरजीत सिंह के बयान पर आरोपी कांग्रेसी नेता अंग्रेज सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना मल्लांवाला के एएसआई वन सिंह कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें