फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से दीवार पर लिखा- विक्रम और सज्जन मेरी मौत के जिम्मेदारी और लगा ली फांसी

Sat, 15 Dec 2018 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दीवार में कोयले से लिखकर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। मामला हरियाणा के सिवानी मंडी का है। यहां के गांव कालोद में एक युवक ने पहले दीवार पर कोयले से सुसाइड नोट लिखा और बाद में कमरे की चौखट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे मृतक ने गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 सुसाइड नोट के मुताबिक जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो युवक ने आत्महत्या का रास्ता चुना। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दीवार पर लिखे नोट के आधार पर गांव के ही सज्जन और विक्रम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।  

परिजनों के मुताबिक 30 वर्षीय संदीप कुमार ट्रक चलाता था और तीन-चार दिन पहले ही गांव लौटा था। बताया जाता है कि उसका गांव के ही दो लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। इससे वह काफी आहत था। शुक्रवार सुबह जब संदीप का चचेरा भाई अशोक कुमार उसके घर पहुंचा तो उसे संदीप घर की चौखट पर फांसी पर मृत हालत में लटकता हुआ मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी तो कमरे के अंदर की एक दीवार पर मरने से पहले संदीप की तरफ से कोयले से दीवार पर लिखा हुआ एक नोट भी मिला। परिजनों के मुताबिक मरने से पहले दीवार पर संदीप ने ही यह नोट लिखा है। 

यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में संदीप ने लिखा कि मेरी मौत के लिए विक्रम और सज्जन जिम्मेदार हैं। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और सुनवाई नहीं हुई, इसलिए वह अब मरने जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई।  

कमरे में मिले नोट के आधार पर विक्रम और सज्जन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -सुखबीर सिंह जाखड़, थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें