फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: दो सगे भाइयों के आत्महत्या मामले में SHO पर गिरी गाज, विभाग ने किया बर्खास्त, तीन की तलाश

Wed, 06 Sep 2023 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

आत्महत्या करने वाले ढिल्लों ब्रदर्स के पिता जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि एसपी (जांच) रमनिंदर सिंह और डीएसपी बबनदीप सिंह ने नवदीप सिंह को बर्खास्त करने की बात कही है। इसके बाद वह गुरु नानक देव जी की धरती से उनका हुक्म मानकर जश्नबीर सिंह को जालंधर लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Kapurthala News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो सगे भाइयों के आत्महत्या मामले में पिता ने बेटे के शव के साथ चंडीगढ़ में अनशन करने की चेतावनी दी तो पुलिस हरकत में आ गई है। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार बेहद आहत था। पुलिस विभाग ने आरोपी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया है। केस दर्ज होने के बाद से ही इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, हेड कांस्टेबल और मुंशी भूमिगत है। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन




एसपी (जांच) रमनिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन परिवार के साथ हैं। उन्हें पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। पीड़ित परिवार की नवदीप सिंह समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने या फिर बर्खास्त करने की मांग थी। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश अनुसार जालंधर थाना डिवीजन नं.1 तत्कालीन एसएचओ नवदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। नवदीप सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हेड कांस्टेबल जगजीत कौर व मुंशी बलविंदर सिंह को बर्खास्त करने का आदेश अभी नहीं आया है।

आत्महत्या करने वाले ढिल्लों ब्रदर्स के पिता जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि एसपी (जांच) रमनिंदर सिंह और डीएसपी बबनदीप सिंह ने नवदीप सिंह को बर्खास्त करने की बात कही है। इसके बाद वह गुरु नानक देव जी की धरती से उनका हुक्म मानकर जश्नबीर सिंह को जालंधर लेकर जा रहे हैं। जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन, परिवार और दोस्तों बड़े बेटे मानवजीत सिंह की तलाश में लगातार जुटे हैं। उम्मीद है कि उनका बेटा सही सलामत लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें