फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर में मृत मिली महिला, कत्ल की आशंका

Wed, 10 Aug 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
मानसा पुलिस को गांव अकलिया की एक महिला की उसी के घर में ही सड़ी-गली लाश मिली है। मृतक महिला के भाई ने कत्ल की आशंका जताई है। जोगा पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। गांव अकलिया की महिला हरदीप कौर अपने दो बेटों की मौत के बाद घर में अकेली रहती थी।
विज्ञापन


उसके नाम पर कुछ जायदाद भी थी। जीरकपुर में रहते उसके भाई जोरा सिंह ने बताया कि उसको जब उसकी बहन की मौत की खबर मिली तो वह गांव अकलिया आया। उसने देखा कि हरदीप कौर का शव प्रांगण में पड़ा है। उसने बताया कि हरदीप कौर का किसी ने कत्ल किया है, क्योंकि पहले भी कुछ लोगों की ओर से उसको धमकियां दी जा रही थी। जोगा पुलिस ने लाश को वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें