प्रबंधक ने आश्रम में रहने वाली पांच-छह लड़कियों के यौन संबंधों और यौन शोषण बात स्वीकार करते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए। दरअसल हरियाणा के हिसार में आश्रम प्रकरण में पिछले दिनों एक महिला अधिकारी पर बयानबाजी कर आरोप लगाने वाले आश्रम प्रबंधक ने खुद यौन शोषण की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी है।
इस महिला अधिकारी व आश्रम प्रबंधक के बीच की यह ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है। ऑडियो क्लिप अमर उजाला के पास मौजूद है। जब इस बारे महिला अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आश्रम प्रबंधक से बात तो हुई थी लेकिन ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड की जानकारी उनके पास नहीं है।
ऑडियो क्लिप में आश्रम प्रबंधक ने माना कि आश्रम की कुछ लड़कियों का यौन शोषण हुआ है। आश्रम में कुछ लड़कों के कुछ लड़कियों से संबंध थे। आश्रम प्रबंधक खुद मान रहे हैं कि एक लड़की को आश्रम में बिना कपड़ों के भी देखा गया था।
इसके बाद आश्रम में इस लड़की की पिटाई भी की गई थी। प्रबंधक ने कहा कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। बाद में क्लिप में महाराज खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि आश्रम में कई लड़कियों के लड़कों से संबंध थे। मेरे बेटे बेटियों ने ही मुझे धोखा दिया है।