पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर संचालिका सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब घर में छापा मारा तो वहां से आपत्तिजनक अवस्था में युवक-युवतियां मिलीं। पकड़े गए आरोपियों में 3 युवतियां हैं। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
सेक्स रैकेट, लुधियाना जिले में पक्खोवाल रोड की ठाकुर कालोनी के एक घर में चल रहा था। पुलिस ने ग्राहकों के नाम उगलवाने के लिए पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है।