हरियाणा में बच्ची से दुराचार का एक और शर्मनाक मामला सामने आया। टॉफी का लालच देकर सात साल की बच्ची के साथ दुराचार किया गया है। वारदात रेवाड़ी में अंजाम दी गई। रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो घटना का खुलासा हुआ। फिर मां-बाप बच्ची को लेकर पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई।
घटना 16 अक्तूबर की बताई जा रही है। डीएसपी सतपाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और उसकी उम्र करीब 38 साल बताई गई है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी के मुताबिक, जब बच्ची स्कूल से लौट रही थी, तब उसे रास्ते में रोककर टॉफी का लालच देकर आरोपी खेतों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी की नजर कई दिनों से बच्ची पर थी और उस दिन भी वह बच्ची के इंतजार में घात लगाए बैठा था।