फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: धारदार हथियारों से सिक्योरिटी सुपरवाइजर की हत्या, ड्यूटी को लेकर साथी से हुई थी कहासुनी

Wed, 16 Aug 2023 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

गोबिंदगढ़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह (30) निवासी गांव भरथला रंधावा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
रुपिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूल के खेल मैदान में सिक्योरिटी गार्ड को तीन लोगों ने तेजधार हथियारों से लहूलुहान कर दिया। गार्ड को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह (30) निवासी गांव भरथला रंधावा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


गोबिंदगढ़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान छतरपाल सिंह, गुरजंट सिंह व राकेश कुमार निवासी दशमेश कॉलोनी मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। घटना 13 अगस्त की सुबह करीब 7:20 बजे की है। गोबिंदगढ़ पुलिस ने मृतक रुपिंदर सिंह के पिता पवित्र सिंह के बयान पर उक्त तीनों हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर मामले की गहन जांच शुरु कर दी है।

पवित्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना की इमरजेंसी सिक्योरिटी में बतौर सुपरवाइजर है। एक दिन उसके बेटे की जगह आरोपी छत्रपाल ने मंडी गोबिंदगढ़ की अंबिका मिल में ड्यूटी की थी। इस बात को लेकर छत्रपाल और रुपिंदर में कहासुनी हो गई थी। 13 अगस्त की सुबह रुपिंदर सिंह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए मंडी गोबिंदगढ़ के स्कूल में अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था तो वहां पर छत्रपाल, उसका भाई गुरजंट सिंह और राकेश कुमार आए। तीनों ने रुपिंदर को पीटना शुरू कर दिया। वहीं चाकू से रुपिंदर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। रुपिंदर की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें