अंबाला कैंटोनमेंट में मंगलवार को एक बार फिर से अंबाला के अति संवेदनशील हिस्से से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस बार ये व्यक्ति अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के भीतर से काबू किया गया है। ये व्यक्ति फिलहाल नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ था।
फिलहाल इस संदिग्ध को लेकर जहां एयरफोर्स, आर्मी अथारिटी व उनकी खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, वहीं अंबाला पुलिस भी ने इस संदिग्ध को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन इस दौरान सेना और लिस की जांच एजेसियों संदिग्ध की भाषा के फेर में उलझ गई है। इसलिए अब ऐसे व्यक्ति की मदद ली जाएगी, जिसे नेपाली आती हो।
संदिग्ध दीवार फांदकर पहुंचा भीतर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नाम का एक व्यक्ति गत आधी रात एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर घुस गया। जैसे ही वह एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुआ, तभी थोड़ी देर बाद वहां मौजूद गश्त कर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने दूधिया रौशनी कुछ वहीं भीतर कुछ हरकत महसूस की। लेकिन बाद में एयरफोर्स कर्मियों को आभास हो गया कि स्टेशन के भीतर एक व्यक्ति है।
एयरफोर्स कर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया और आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। उधर, एयरफोर्स पुलिस को भी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर ही बुला लिया गया। दोपहर तक एयरफोर्स अथारिटी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसे युवक को खंगालती रही, लेकिन उसकी भाषा समझ न आने की वजह से खासी परेशानी बनी रही।
बस, जांच एजेसियां इतना ही मालूम कर पाई कि व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है और उसका नाम प्रताप है। दोपहर बार संदिग्ध को खंगालने के बाद एयरफोर्स अथारिटी ने संदिग्ध को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास कोई सामान तो नहीं मिला, लेकिन युवक अलग भाषा में कुछ न कुछ बोले ही जा रहा है।
पुलिस लेगी नेपाली भाषा जानकार की मदद
सिविल पुलिस ने मंगलवार रात तक इस संदिग्ध से काफी पूछताछ की, उसे ये भी पूछा कि वे एयरफोर्स की दीवार फांदकर वे भीतर दाखिल क्यों हुआ? लेकिन संदिग्ध युवक पुलिस का जवाब भी अजीब सी भाषा में देता रहा, लिहाजा अब पुलिस नेपाली भाषा जानने वाले कुछ जानकारों की मदद लेगी, ताकि संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा सके। युवक जांच एजेसियों के समक्ष असामान्य सा व्यहार करता रहा।