फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट दी और जबरदस्ती उतार लिए कंगन

Fri, 22 Nov 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सैंसी गैंग सक्रिय हो गया है। पिछले दिनों सेक्टर-5 में हुई वारदात के अब सेक्टर-12 में एक बुजुर्ग महिला इस गैंग का शिकार बनीं।
विज्ञापन


बदमाशों ने उन्हें पहले कार में लिफ्ट दी, फिर कंगन उतार ले गए। सेक्टर-5 थाने में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-12ए निवासी शीला देवी सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। उन्हें सत्संग में जाना था। तभी उनके पास एक इंडिका कार आई, जिसमें से एक महिला ने पूछा कि कहां जाना है?
विज्ञापन


महिला ने सत्संग जाने की बात कही। कार सवार महिला ने कहा कि वह भी वहीं जा रही है, उन्हें वहां तक छोड़ देगी। बुजुर्ग महिला कार में बैठ गईं।

इस कार में पहले से दो महिलाएं थीं और एक युवक गाड़ी चला रहा था। सेक्टर-12 में उन्होंने बुजुर्ग को उतार दिया। कुछ देर बाद बुजुर्ग को महसूस हुआ कि उनकी सोने के दोनों कंगन गायब हैं।
विज्ञापन


घर पर पता किया तो वहां भी नहीं थे। गाड़ी में ही महिलाओं ने धोखे से उनके कंगन उतार लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें