फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लुधियाना जिले में श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने धुना, फिर पुलिस को सौंपा

Tue, 05 Dec 2023 08:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के दोराहा के गांव लंडा में श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ककर बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव लंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दोराहा निवासी इंदरप्रीत सिंह की शिकायत पर हुई है।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रमनदीप सिंह का फोन आया, जिन्होंने कहा कि गांव लंडा में एक व्यक्ति ने अपने घर में रखे श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए हैं। वह अपने साथियों के साथ गांव लंडा पहुंचे तो वहां पहले से लोगों का जमावड़ा लगा था। जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें