फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 'तरनतारन में बंद करो RSS का प्रचार, वरना परिणाम का सामना करने को तैयार रहना', संघ प्रचारक को मिली धमकी

Sat, 09 Dec 2023 03:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

डीएसपी सिटी तरसेम मसीह ने बताया कि थाना सिटी में केस दर्ज कर दिया गया है। पंजाब पुलिस का साइबर क्राइम सेल कॉल का पता लगाने में जुटा है। डीएसपी तरसेम सिंह ने बताया कि रविंदरपाल सिंह के पास पहले से ही एक सुरक्षाकर्मी तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें एक और गार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में शाखा लगाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रविंदरपाल सिंह को विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। पहली कॉल उसने इग्नोर की लेकिन दूसरी बार कॉल आने पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने रविंदरपाल सिंह की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों की तैनात की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविंदरपाल सिंह को ये धमकी भरे फोन गांधी पार्क में शाखा बंद करने के बारे में आए हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहला कॉल उन्हें 26 अक्तूबर 2023 को विदेशी नंबर से आया था। उन्हें आरएसएस का तरनतारन में प्रचार बंद कर वापस घर चले जाने को कहा गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पहले तो उन्होंने इस पर इतना गौर नहीं किया। दूसरा कॉल नौ नवंबर 2023 को फिर विदेशी नंबर से आया। फोन करने वाले ने कहा कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ है। अगर प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने को तैयार रहना।

रविंदरपाल ने इसकी शिकायत एसएसपी तरनतारन अश्विनी कपूर को दी। अश्विनी कपूर ने इसे डीएसपी सिटी को फारवर्ड कर एक्शन लेने को कहा। डीएसपी सिटी तरसेम मसीह ने बताया कि थाना सिटी में केस दर्ज कर दिया गया है। पंजाब पुलिस का साइबर क्राइम सेल कॉल का पता लगाने में जुटा है। डीएसपी तरसेम सिंह ने बताया कि रविंदरपाल सिंह के पास पहले से ही एक सुरक्षाकर्मी तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें एक और गार्ड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें