फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक सिस्टर्स की अश्लील फोटो पर खुलासा चौंकाने वाला

Tue, 19 May 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक सिस्टर्स की फर्जी अश्लील फोटो व्हाट्सऐप पर अपलोड करने के मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ। रोहतक पुलिस ने मुख्य आरोपी का पता लगा लिया है। आरोपी एक फौजी है और फिलहाल नागालैंड में तैनात है। दोनों बहनें पूजा और आरती ने दावा करते हुए कहा है कि आईजी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार सुबह दोनों बहनों ने आईजी श्रीकांत जाधव से मुलाकात की। दोनों ने आईजी से बस में हुई कथित छेड़छाड़ मामले पर भी चर्चा की और पुलिस के रवैये की शिकायत की है। आरोप लगाया कि एसपी और डीएसपी मामले को खत्म करने केलिए उनके पिता पर दबाव बनाते रहे हैं।

अपने पिता राजेश के साथ आईजी ऑफिस पहुंची पूजा ने बताया कि उन्होंने आईजी को मामले की पूरी जानकारी लिखित में दी है। पूजा के अनुसार आईजी जाधव ने उन्हें बताया कि फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। वह नागालैंड में तैनात एक फौजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए मशक्कत

खास बात यह है कि आरोपी फौजी है, ऐसे में पुलिस उसे सीधे तौर पर गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। इसके लिए सेना के आला अधिकारी को लिखित में मामले की जानकारी देनी होगी। इसके बाद भी आरोपी को पूछताछ के लिए या फिर गिरफ्तार करके लाया जा सकेगा।
छेड़छाड़ मामले में पुलिस का रवैया ठीक नहीं

दोनों बहनों ने आईजी जाधव को दी शिकायत में बस छेड़छाड़ मामले में पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। दोनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों ने कई बार उनके पिता को देर रात तक रोके रखा और समझौता करने का दबाव बनाया।

हालांकि पुलिस कप्तान की ओर से इन सारे आरोपों को नकार दिया गया है। उनका कहना है कि अब तक की पूरी जांच निष्पक्ष है। आगे की कार्रवाई भी पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें