आईआईटी के सुरक्षाकर्मी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार की रात को 10 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद आईआईटी से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह साढ़े छह बजे उसका शव हाईवे पर स्थित शेरपुर गांव के पास एक खेत में रक्त रंजित हालत में मिला। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रुड़की के टोड़ा कल्याणपुर गांव निवासी सुनील सैनी (28) आईआईटी में सुरक्षाकर्मी था। रविवार को उसकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक थी। जब वह 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन सुनील का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।
इस पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे।