फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट मामले में चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस

Wed, 11 May 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डायमंड शोरूम में लूट, मालिक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट के ड्रामे में आरोपी मालिक विनोद वर्मा की जिला अदालत में दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की अदालत ने याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अब पुलिस को बुधवार इस मामले में जवाब दाखिल करना है। हालांकि मंगलवार को ही एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने पत्रकारवार्ता में विनोद की गिरफ्तारी की सूचना दी है। ऐसे में बुधवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। साथ ही कोर्ट के नोटिस पर दाखिल जवाब में विनोद की गिरफ्तारी की सूचना दे सकती है।

बता दें कि 14 करोड़ की लूट के षड्यंत्र मामले में पुलिस ने शोरूम मालिक दोनों भाइयों के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने और पुलिस को गुमराह करने जैसी आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए विनोद ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने यूटी पुलिस पर आरोप लगाया कि वह लूट के आरोपियों को तो पकड़ नहीं पा रही, उल्टा उन्हें ही केस में फंसा रही है।
विज्ञापन


अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की सूचना पर किया गिरफ्तार 
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को विनोद की जिला अदालत में अग्रिम जमानत दायर करने संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ा, ताकि उससे पूछताछ के लिए उसका रिमांड मिल सके और अन्य आरोपियों का पता चल सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें