फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी के घर में कैश और गहने चोरी, केस दर्ज

Mon, 04 Apr 2016 05:25 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनीमाजरा निवासी हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने कैश और गहने पर हाथ साफ किए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मनीमाजरा पिपलीवाला टाउन निवासी रमेश शर्मा ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड में सरकारी कर्मचारी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार 25 तारीख को परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने पूरे घर को खंगालकर गहने और कैश लेकर फरार हो गए। कुछ दिनों के बाद घर वापस आने पर वारदात की जानकारी हुई।

इसके बाद उन्होंने मनीमाजरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि घर से सोने की अंगुठी, तीन चांदी के पायल और हजारों में कैश चोरी हुआ है। हालांकि, पुलिस के हाथ प्राथमिक जांच के बाद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें