फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी महिला गैंग ने लिफ्ट के बहाने महिला के गहने उड़ाए

Tue, 27 Oct 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा लाइट प्वाइंट पर लुटेरी महिलाओं की गैंग ने रविवार दोपहर लिफ्ट देकर एक महिला के गहने उड़ा लिए। वारदात की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला ने मनीमाजरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढनपुर, पंचकूला निवासी नछत्तर कौर ने बताया कि रविवार दोपहर अपनी बहन के साथ पिंजौर जाने के लिए वह हाउसिंग बोर्ड के बस स्टैंड पर खड़ी थीं। इसी दौरान स्विफ्ट कार से एक युवक (26) आया। कार में पीछे की सीट पर दो महिलाएं भी बैठी थीं।

उन्होंने बातचीत के दौरान लिफ्ट देने के बहाने दोनों बहनों को कार में बैठा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बहन को ड्राइवर के बगल में व उन्हें पीछे वाली सीट पर दोनों महिलाओं के बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी में बैठते ही यू-टर्न
पीड़िता ने बताया कि कार में बैठाने के बाद ड्राइवर आगे न जाकर वहीं से यू-टर्न ले लिया। इसके बाद उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि आप गलत दिशा में कार लेकर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों बहनों ने कार रोकने व उतारने को कहा। लेकिन, करीब 20 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद उन्हें हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के स्लिप रोड पर उतार दिया। इससे पहले दोनों को कुछ समझ में आता, कार सवार तेजी से फरार हो गए।

कार सवारों के जाने के बाद दोनों ने राहत की सांस ली। लेकिन, जैसे ही नछत्तर कौर की नजर अपने गहनों पर गई तो उनके होश उड़ गए। उनके गले से तीन तोले की चेन व हाथ से साढ़े तीन तोले का कंगन चोरी हो गया था। इसके बाद दोनों ने मनीमाजरा थाना में दो महिलाओं व कार चालक के खिलाफ शिकायत दी।

सीट पर बैठने के दौरान धक्का-मुक्की: शिकायतकर्ता ने बताया कि कार में दोनों मोटी महिलाओं ने उनको बीच में बैठाया था। इस दौरान सीट पर जगह कम होने की बात बोलकर उन्होंने खूब धक्का-मुक्की की। उनको इस वारदात का पता नहीं चल पाया। पीड़िता के अनुसार शायद आरोपी महिलाओं ने इसी दौरान उनके गहने काट लिए होंगे।

12 घंटे पहले हुई थी मनीमाजरा में वारदात: मनीमाजरा मार्केट में रविवार को शॉपिंग के बहाने दुकान में घुसी एक महिला ने वहां पहले से मौजूद महिला का पर्स चुराने का प्रयास किया। दुकानदारों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार वारदात मनीमाजरा मार्केट में रविवार दोपहर को हुई। दरअसल कश्मीरो देवी निवासी रैली पिंड पंचकूला परिवार के साथ शॉपिंग करने आई थीं।

मार्केट में महिला चूड़ियां लेने के लिए परिवार से अलग होकर एक जगह पर रुक गई। उन्होंने कुछ सामान लिया और पर्स से पैसे देकर दोबारा से पर्स थैले में रख लिया। महिला के पर्स में कुल पचास हजार नकद था। थाना प्रभारी जसविंदर ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें