सेक्टर-29 में तीन युवकों ने शनिवार की रात एक व्यक्ति की धुनाई करने लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।
शिकायत सेक्टर-29 निवासी राम सिंह ने दर्ज करवाई। वह लोहा मार्केट में रेहड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार की शाम लोहा मार्केट की ओर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने के पार्क में बैठे चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उससे पैसा, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। शिकायतकर्ता के विरोध करने पर आरोपियों ने जमकर पीटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल राम सिंह को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहां, इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कुलदीप सिंह राजीव कॉलोनी पंचकुला, संजीव कुमार और गुरमीत सिंह मनीमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ में लगी है।
एक दिन पहले हुई थी बुजुर्ग की मौत:
इससे पहले सेक्टर-29 में दो दिनों पहले एक बुजुर्ग की दुकान लूटकर उसकी पीटाई कर दी। हमले में गंभीर घायल बुजुर्ग का इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। वहीं, एक महीने पहले भी एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर 800नगद और मोबाइल फोन लूटा था। लगातार लूट और हमले की वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।