फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के विधायक बेटे की हरियाणा में मौत

Sat, 04 Apr 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को गांव बुद्धशैली के समीप ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार राजस्थान के तारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जयनारायण पूनिया के पुत्र एडवोकेट चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विधायक की पुत्रवधू सुनीता पूनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुनीता पूनिया को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक को कब्जे में लेकर घटनास्थल से फरार हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तारानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयनारायण पूनिया के पुत्र चरण सिंह पेशे से वकील हैं और राजगढ़ स्थित तहसील अदालत में वकालत करते थे। शनिवार को वे अपनी पत्नी सुनीता पूनिया के साथ कार में अपने निजी काम से हिसार की तरफ आ रहे थे। गांव बुद्धशैली के समीप सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे के दौरान कार चला रहे विधायक के पुत्र चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता पूनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुनीता को गंभीर अवस्था में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें