फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: घर में लुटेरों ने की सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या, सांस की नली काटी, नकदी व जेवरात लूटी

Sat, 29 Jul 2023 01:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अजनाला थाना प्रभारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार की दोपहर लुटेरों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद लुटेरे सोने के जेवरात ले गए। हत्यारों ने शिक्षिका की सांस की नली काट दी। घटना अमृतसर के अजनाला कस्बे के राम नगर मोहल्ला की है। लुटेरों ने सोने की बाली, नाक की कील, दाएं हाथ की सोने की अंगूठी और अलमारी से करीब 7-8 हजार रुपये की नकदी पार कर दी।

विज्ञापन

 
अजनाला थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच की जा रही है। राम मोहल्ला निवासी शिक्षा विभाग से सेवामुक्त हेड मास्टर देवी दयाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उनकी पत्नी कुमारी बिमला (80) घर में अकेले रहते हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं और अपने ससुराल में रहती हैं। उनका एकमात्र बेटा नवजीत सिंह शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहता है।

उन्होंने बताया कि अजनाला में वह किसी की रस्म क्रिया में दोपहर एक बजे शिव मंदिर गए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थी। उन्होंने बताया कि क्रिया में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2:20 बजे जब वह घर लौटे तो पाया कि बाहर का गेट कुछ खुला था। घर के सभी दरवाजे खुले पड़े थे। जब घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि पत्नी गिरी पड़ी थी। किसी ने उसकी सांस की नली काट दी।
विज्ञापन


देवी दयाल शर्मा ने बताया कि हत्यारों ने पत्नी के कानों से सोने की बालियां, सोने की नाक की कील, एक अंगूठी निकाल ली। घर की अलमारी में रखे 7-8 हजार रुपये भी नहीं हैं। इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें