फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवेली में सो रहे रिटायर्ड सूबेदार की हाथ-पैर बांधकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Fri, 05 Apr 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच के लिए पहुंचे एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट के गांव झिकली करोली में बुधवार की देर रात हवेली में सो रहे रिटायर्ड सूबेदार के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक सुरजीत सिंह 8 साल पहले 23 पंजाब रेजिमेंट से रिटायर हुए थे। हालांकि परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। वहीं एसएसपी विवेकशील सोनी ने भी किसी तरह का बयान देने से इंकार किया है। 

विज्ञापन


मृतक के भतीजे दीपक सिंह ने बताया कि वह और उसका दोस्त सुबह करीब पौने सात बजे खेतों में बनी हवेली में सोए चाचा को चाय देने गए तो देखा कि उनकी लाश खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी।

भतीजे दीपक ने बताया कि जब उन्होंने पास जाकर देखा तो चाचा के मुंह और सिर से खून निकल रहा था और उनके हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। उन्होंने सूचना परिजनों और सरपंच को दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरपंच हरीश पठानिया ने बताया कि उन्होंने तुरंत सूचना मिलते ही थाना मामून कैंट पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मामून कैंट, डीएसपी सिटी प्रेम कुमार, एसएचओ-1 बलदेव राज भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

जिसके बाद एसएसपी विवेकशील सोनी, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। वहीं क्षेत्र के विधायक दिनेश सिंह बब्बू और कांग्रेस के नेता अमित मंटू भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी हासिल की। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा है। 

6 मई को फौजी बेटे की है शादी
 मृतक के दो बेटे सेना में कार्यरत हैं। मृतक और उनके भाई बारी-बारी से गेंहू की रखवाली के लिए खेत में बनी हवेली में सोते थे। मृतक के छोटे बेटे की 6 मई को शादी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें