फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी बदला: पिता को मारने वाले युवक के रिटायर्ड एसआई बाप को गोलियों से भून डाला

Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरसेहड़ी में दो परिवारों के बीच करीब बीस साल पुराने जमीनी विवाद के चलते बुधवार को एक और हत्या हो गई। दरअसल, यह हत्या एक तरह से खूनी बदले के रूप में की गई।

विज्ञापन


इसी विवाद में कुछ साल पहले गांव के सरपंच गुरपाल सिंह की निर्मम हत्या कर उसका शव क्षत-विक्षत कर नहर में फेंकने के आरोप में जो युवक रणदीप राणा जेल में बंद है, उसी सरपंच के बेटे जगप्रीत उर्फ प्रीत ने बुधवार को रणदीप राणा के रिटायर्ड सब इंपेक्टर पिता सतविंद्र सिंह उर्फ काका निवासी महेशनगर की कैंट की गांधी मार्केट में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। 

दो गोलियां सतविंद्र की छाती व एक सिर में लगी बताई जा रही है। हमले में लहूलुहान होने के बाद घायल सतविंद्र को अंबाला छावनी सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक गांधी मार्केट में सुबह करीब नौ बजे एक दुकान पर रोजाना की तरह चाय पीने आया था।
विज्ञापन


सतविंद्र फुटबाल का भी खिलाड़ी था और सुबह फुटबॉल खेलने के बाद वह जैसे ही चाय की दुकान पर पहुंचा, उसके थोड़ी देर बाद ही आरोपियों ने उसे ताबड़तोड़ गोलियों से उसकी हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब नंबर वाली कार में सवार होकर यहां पहुंचे थे। इस कार में ड्राइवर समेत चार युवक सवार थे, मगर उनमें दो लोगों ने मृतक पर गोलियां बरसाईं। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस, एसपी अंबाला और डीएसपी मौके पर पहुंच गए और तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगप्रीत उर्फ प्रीत समेत तीन अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कैंट नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120-बी, 25, 34 व 452 के तहत केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

उम्रकैद का सजायाफ्ता है आरोपी, पैरोल पर आया था बाहर

दोनों परिवारों में यह रंजिश सरसेहड़ी में जमीन को लेकर करीब बीस साल से चलती आ रही है। इसी रंजिश में दोनों परिवारों में अब तक तीन हत्याएं भी हो चुकी है। मृतक के बेटे रणदीप राणा पर आरोपी जगप्रीत ऊर्फ प्रीत के सरपंच पिता गुरपाल की निर्मम हत्या करने का आरोप है। इसी आरोप में रणदीप राणा भी अंबाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। 

उधर, जगप्रीत भी हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजायाफ्ता है। जगप्रीत ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी लेकिन वहां से उसकी अर्जी रिजेक्ट हो चुकी है और अब उसने नियमित जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगा रखी है, वहां सुनवाई होनी है। मगर इन दिनों जगप्रीत पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था और इसी दौरान उसने अपने पिता का बदला लेने की नीयत से रणदीप राणा के पिता की हत्या कर दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध आरोपी
हत्या की पूरी घटन गांधी मार्केट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में पंजाब नंबर वाली कार और दो आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। यह कैमरा पड़ोस की दुकान के बाहर लग रहा था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते समय उसी दुकान के बाहर कार खड़ी की थी। कैद तस्वीर में कार के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने किया मौका मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। कैंट पुलिस के बाद डीएसपी रामकुमार भी मौके पर आए। सूचना मिलने पर एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी ने आसपास के दुकानदारों से भी घटना की जानकारी ली। एसपी ने इस मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट व साइबर सेल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। 

मृतक सतविंद्र व मृतक गुरपाल के परिवार में जमीन को लेकर करीब बीस साल से रंजिश चल रही थी। इससे पहले सतविंद्र के बड़े भाई हीरा का भी इसी विवाद में मर्डर हो चुका है। अब मृतक सरपंच गुरपाल के बेटे जगप्रीत ने सतविंद्र की हत्या कर दी है। जांच की जा रही है, सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। -रामकुमार, डीएसपी, अंबाला कैंट।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपियों की जांच की जा रही है। मामला रंजिशन है और टीमों ने चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।
, 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें