फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली रिटायर मेजर ने पुलिसकर्मी को घोंपा चाकू

Wed, 17 Sep 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरमुछल्ला में स्थित बॉलीवुड हाइट्स सोसाइटी में नशे में धुत एक फौज के रिटायर मेजर ने जमकर हुड़दंग मचाया। उसने सोसाइटी की महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि रिटायर मेजर ने पुलिस टीम पर ही चाकू से हमला कर दिया। इससे एक हवलदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जख्मी कर लिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार पीरमुछल्ला की बॉलीवुड हाइट्स सोसाइटी में लवैडर टॉवर के फ्लैट नंबर 403 में रहने वाले रिटायर मेजर गोबिंद बख्शी ने देर शाम शराब में नशे में धुत होकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मेजर के हाथ में चाकू था, जिससे वह लोगों को धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन


सोसाइटी के कम्यूनिटी सेंटर की दुकान के आगे पेशाब करने लगा। इस पर महिला दुकानदार ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाया तो मेजर उनसे गाली गलौज करने लगा और उन पर चाकू से हमला बोल दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस हवलदार बलविंदर सिंह, सिपाही हरदीप सिंह, अशोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।

पुलिस को देखकर मेजर अपने फ्लैट में भाग गया तथा अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस कर्मियों ने जब बार-बार दरवाजा खटकटाया तो मेजर ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे हवलदार बलजिंदर सिंह के सिर और टांगों पर मेजर से चाकू से सात वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से मेजर को काबू में किया। इस दौरान मेजर से चाकू से खुद को जख्मी कर लिया। दोनों घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां हवलदार बलजिंदर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि मेजर का तलाक हुआ है तथा वह पिछले काफी समय से यहां अकेला रहता है। उन्होंने बताया कि पहले भी मेजर शराब में नशे में सोसाइटी में हुड़दंग मचाते रहे हैं।

साथ ही कथित रूप से महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हैं, जिसकी पहले भी पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने बताया कि जख्मी हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर मेजर गोबिंद बख्शी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें