फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने ली जान, पैसों के लिए सवेरे से लाइन में लगा था पूर्व फौजी

Fri, 06 Jan 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोग
विज्ञापन
नोटबंदी की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही और अब तक कई जानें ले चुकी है। ऐसी ही एक घटना रोहतक में हुई। यहां पैसों के लिए लाइन में लगे पूर्व फौजी की मौत हो गई। इसके पीछे हार्ट अटैक वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव खिड़वाली के श्रीभगवान के रूप में हुई। वह बैंक से रुपये निकालने के लिए सुबह पांच बजे से लाइन में लगा था। काफी ठंड पड़ रही थी, फिर भी वह लाइन में लगा रहा। अचानक वह गिर गया और जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गयी हैं। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार लाइन में लग रहा था

बैंक पर लगी लाइन
ग्रामीणों का कहना है कि श्रीभगवान तीन दिन से लाइन में लग रहा था, लेकिन वह रुपये नहीं निकाल पाता था। शुक्रवार सुबह पांच बजे गांव में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में पैसे निकालने के लिए कतार में लगा था।

वह जब कतार में लगने के लिए पहुंचा तो उससे पहले काफी लोग पहले से कतार में लगे थे। ग्रामीणों ने बताया कि श्री भगवान करीब दो घंटे तक कतार में लगा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने उसे संभाला, पर बचा न सके।

लोगों का आरोप है कि बैंककर्मी कुछ लोगों को पैसा देने के बाद कैश खत्म होना बता देते हैं। वहीं बैंक मैनेजर का कहना है जितना कैश ऊपर से आता है उतना ही वह नियम के अनुसार लोगों को दे देते हैं। मेरी कोई गलती या लापरवाही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें