फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सगी बहनों से की दोस्ती, फिर दोनों से कर डाली ऐसी हरकत

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
पहले दो सगी बहनों को अपने मीठे शब्दों के जाल में फंसाया, फिर दोनों से ऐसी हरकत कर डाली जिसका पता दोनों बहनों को लग ही नहीं पाया। मामला अमृतसर का है। युवकों ने दो सगी बहनों से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे उन्होंने दोनों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। दोनों आरोपी युवक उनसे दुष्कर्म करते रहे। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया तो पुलिस सक्रिय हुई। 
विज्ञापन


 फरेब का ये खेल ज्यादा देर तक नहीं चला, दोनों बहनों को बरामद कर दिया गया है। एक को यूपी के के गोंडा जबकि दूसरी को पंजाब के संगरूर जिले से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 25 अप्रैल को शादी का झांसा दे कर दो सगी बहनों को भागने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया। पुलिस क के मुताबिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था

rape - फोटो : Demo Pic
थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पहले पुलिस ने अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही उसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कौडिय़ां थानातंर्गत जय रामपुरवा गांव निवासी राजन कुमार कबाड़ी और पंजाब के जिला संगरूर के अहमदगढ़ गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में बताई है।

पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी मोहकपुरा इलाके में रहते हुए सरकारी स्कूल में पढऩे वाली दोनों बहनों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर योजना के तहत 22 अप्रैल को नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था।

जब परिवार के सदस्यों को उनके बारे में पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपी श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें