थाना गुरुहरसहाए के गांव में एक नौजवान ने अपने साथियों की मदद से 23 वर्षीय युवती के साथ दुराचार किया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी सोनू समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
थाना गुरुहरसहाए पुलिस के मुताबिक 28 जून को पीड़िता के साथ आरोपी सोनू ने अपने साथियों की मदद से दुराचार किया था। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने रपट दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस को मामला कुछ शक्की लगा था। मामले की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रमन कुमार को दी। रमन कुमार ने मामले की गहन तरीके से जांच की और मामला सच पाया गया।
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी सोनू, बगू, संतो, बिट्टू, पाला सिंह, रेशमा, दीपा, परमिंदर कौर और रानी वासी गुरुहरसहाए के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।