फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को स्कूल से लेने जा रही महिला को घर बुलाकर रेप

Wed, 26 Aug 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी को घर से स्कूल लेने जा रही महिला के साथ उसी के इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने रेप किया। वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। आरोपी ने महिला को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए।
विज्ञापन


एक महीना बीतने के बाद महिला ने हिम्मत जुटा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डेहलों की पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव में ही रहने वाले महिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता महिला का पति कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिस वजह से वह घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन

जबरदस्ती खींच कर अपने कमरे में ले गया और किया रेप

पीड़ित महिला का एक बेटा है, जबकि 12 वर्ष की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह बेटी को खुद ही स्कूल से लेने के लिए जाती है। करीब एक महीना पहले वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली तो आरोपी महिंदर सिंह ने उसे आवाज देकर अपने घर बुला लिया।

वह जैसे ही घर में दाखिल हुई तो आरोपी उसे जबरदस्ती खींच कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। डरी सहमी महिला ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया।

हिम्मत दिखा महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। एएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें