खेत में विधवा महिला को देखकर जमींदार की नियत खराब हो गई और उसने किया घिनौना काम। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के गांव बड़ोपल में जमींदार के खेत में गेहूं काटने आई विधवा महिला के साथ जमींदार द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
सदर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद जमींदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच करने पहुंची पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब की पेटियां भी मिलीं हैं। जानकारी के अनुसार आदमपुर के गांव सारंगपुर निवासी विधवा महिला अपने बच्चों के साथ गांव बड़ोपल में जमींदार महेन्द्र के खेत में गेहूं की कटाई करने आई थी।
महिला का आरोप है कि वीरवार रात को वह ढ़ाणी में चौबारे पर सोई हुई थी, इसी दौरान महेंन्द्र आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से 4 पेटी अंग्रेजी और 3 पेटी बीयर बरामद हुई है।