साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रौंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। मंजर इतना खौफनाक था कि डॉक्टर भी चौंक गए। वारदात पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में अंजाम दी गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में इतनी गंभीर चोटें हैं कि पीजीआई के डॉक्टर भी हिल गए हैं। बच्ची के वजाइना और रेक्टल एक में मिल गए हैं।
अंदर तक दोनों पार्ट डैमेज हैं, जिससे मल व मूत्र रुक नहीं पा रहे। करीब छह घंटे चले आपरेशन के बाद बच्ची खतरे से तो बाहर से आ गई है, लेकिन अंग कितने काम कर पाएंगे, उसके बारे में बाद में पता चलेगा। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला पर परचा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर
भवानीगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल ऑफेंस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सत्या के खिलाफ भी परचा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। आईओ को पीजीआई भेजा गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि थाने की पुलिस चुनाव में ही व्यस्त है।