फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग सुनने आई महिला की आबरू लूटी

Mon, 24 Nov 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार से सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में सत्संग सुनने आ रही महिला के साथ शहर की अजय वाटिका में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार निवासी पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार को साढे़ तीन बजे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में आने के लिए बस में सवार हुई। पांच बजे बस सिरसा बस अड्डे पर पहुंची।

पीड़िता का कहना है कि वह बस अड्डे से बाहर आकर सड़क किनारे खड़ी हो गई और डेरे की तरफ जाने वाले वाहन का इंतजार करने लगीं। कुछ देर बार एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी।
विज्ञापन


गाड़ी में एक सिख सवार था। उसने पूछा कि उसे कहां जाना है, उसने कहा कि डेरे जाना है। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि ‘मैं आपको डेरा सच्चा सौदा छोड़ देता हूं’।
Trending Videos
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश

पीड़िता का कहना है कि उसने व्यक्ति को डेरा का श्रद्धालु समझा और विश्वास करके गाड़ी में बैठ गई। अंदर बैठते ही उसने देखा कि एक युवक गाड़ी में पीछे बैठा हुआ है। उसे घबराहट होने लगी तो उस व्यक्ति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया।

पीड़िता ने कहा है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा होने लगा। दोनों ने उसे पिछली सीट पर लेटा दिया और गाड़ी अजय वाटिका में ले गए। पीड़िता का कहना है कि अजय वाटिका में पहुंचने तक उसे काफी नशा हो गया। गाड़ी चालक उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता खैरपुर चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और रेप की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 328/376 के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि आरोपी की पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें