फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर ब्लैकमेलिंग

Mon, 24 Nov 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील तस्वीरें खींच कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पता चला था। इसके सूत्रधार मां-बेटा थे। पराए पुरुष को बहला-फुसलाकर महिला अपने संग संबंध बनाने का दवाब डालती थी, जबकि बेटा उनकी अश्लील फोटो खींचता था। फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल। पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पंजाब के मोगा जिले में थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो महिलाओं और गिरोह प्रमुख होमगार्ड वालंटियर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों को स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनीश गोयल की अदालत में पेश किया और अदालत ने दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर करचारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचकर करता था ब्लैकमेल

एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि निहाल सिंह वाला इलाके में अश्लील तस्वीरें खींच कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का प्रमुख होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह निवासी निहाल सिंह वाला घर में गैर महिलाओं को बुलाकर आम आदमी को बहाने से अपने घर ले जाता था। यह महिलाएं अपने साथ डरा धमका कर अश्लील फोटो खिंचवा कर पुलिस के पास केस दर्ज करवाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल करती थी।

उन्होंने बताया कि टैक्सी चालक बलदेव सिंह गांव राऊके कलां को होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह गुमराह कर अपने घर ले गया और वहां से पहले से मौजूद जिला बरनाला के गांव गागेवाल की विधवा महिला ने टैक्सी चालक बलदेव सिंह को अपने जाल में फंसा कर बेटे गुरजिंदर सिंह से अपने और गांव धूडकोट रणसिंह की महिला से अश्लील फोटो खिंचवा ली।

इसके बाद होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह और सतनाम सिंह निवासी रणसिंह कलां ने महिलाओं को चुप करवाने के बदले 50 हजार रुपये में सौदा करवा दिया।
विज्ञापन

कई लोगों से वसूली मोटी रकम

पन्नू ने बताया पुलिस के पास शिकायत आने पर टैक्सी चालक से 50 हजार रुपये की नकदी वसूल कर रहे इस गिरोह को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में पता लगा है कि गिरोह ने कई लोगों से इसी तरहमोटी रकम वसूल की हैं, लेकिन इन लोगों ने बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत नहीं की।

एसएचओ निहाल सिंह वाला परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने होमगार्ड वालंटियर बीरा सिंह, दोनों महिलाओं को उसके बेटे गुरजिंदर सिंह समेत गिरफ्तार कर लिया है और कथित दलाल बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें