फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म डाक्टर: क्लीनिक में महिला मरीज से रेप

Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में दर्द होने पर दवा लेने महिला क्लीनिक गई, लेकिन डाक्टर ने महिला को क्लीनिक में बंद कर रेप कर डाला। हरियाणा के यमुनानगर में मामला सामने आया।
विज्ञापन


छछरौली थाना क्षेत्र पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म करने, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय महिला ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 11 मार्च को उसके पेट में दर्द हुआ। जिसके उपचार के लिए वह छछरौली क्षेत्र के लेदी चौक स्थित एक क्लीनिक में जांच करवाने के लिए गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की ध्‍ामकी दी

इस दौरान जब वह डॉक्टर के क्लीनिक के जांच करवा रही थी तो आरोपी डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर क्लीनिक का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छुटकर घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत करवाया।

परिजन महिला को छछरौली थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छछरौली थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें