एनआरआई महिला ने थाना पुलिस माहिलपुर को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी शादी 2008 में माहिलपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके ससुर लुधियाना में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
वह 16 अप्रैल को अमेरिका से भारत आई थी तो अपने सुसराल में ही रह रही थी। उसके ससुराल वाले उससे हमेशा ही दहेज की मांग करते रहते थे और अब तक वह उनको करीब 12 लाख रुपये बतौर दहेज दे भी चुकी है।
पांच मई को उसका पति सुबह सैर पर गया हुआ था तो मौका पाकर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकियां दी।