फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल तक भतीजी से करता रहा दरिंदगी

Sat, 27 Sep 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया के क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी भतीजी से तीन साल तक रेप करता रहा। इस घिनौनी हरकत का पर्दाफाश उस समय हुआ, जब उसकी भतीजी ने स्नेहालय कर्मियों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि 15 साल की पीड़िता को एक युवक किडनैप कर ले गया था।

पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और पीड़िता को जिला अदालत में पेश किया था। वहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

स्नेहालय में किया करतूत का खुलासा

पुलिस ने पीड़िता के चाचा हीरा लाल (40), जो लेबर का काम करता है, कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पीड़िता को स्नेहालय भेज दिया था।

वहीं, शुक्रवार को स्नेहालय में उस पीड़िता ने अपने चाचा की करतूतों का खुलासा किया। उसने बताया कि हीरा लाल तीन साल से उसके साथ रेप करता आ रहा है। उसने बताया कि इसकी जानकारी उसने कई बार चाची को दी, लेकिन चाची भी उसे चुप करवा देती थीं।

उसने बताया कि यह जानकारी किसी को देने पर चाचा ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और उसे माता-पिता वहीं रहते हैं। वह यहां अपने चाचा हीरा के साथ रहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें