फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने मां-बेटे को जिंदा जलाया

Sat, 27 Sep 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे ने एक विवाहिता और उसके बेटे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, बच्ची ने भागकर जान बचाई। बाद में सिरफिरे ने अपने ऊपर भी तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के पानीपत के न्यू हाउसिंग बोर्ड से सटी कश्यप कॉलोनी का है। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने तथा आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारपेट फैक्टरी में बुनकर धर्मबीर अपने पत्नी सीमा (30), बेटी प्रीति (12) बेटे विशाल (9) के साथ कश्यप कॉलोनी रह रहा है। कई माह पहले जींद के गांव सरढ़ा का पप्पू उनके घर में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

बहाने से आता-जाता था घर में

बाद में मकान मालिक ने उससे मकान खाली करा लिया था। मकान छोड़ने के बाद भी पप्पू का धर्मवीर के घर आना जाना था। शनिवार को धर्मबीर फैक्टरी में काम पर गया हुआ था।

दोपहर बाद पप्पू उनके घर पहुंचा और अपने हाथ में एक कैन में भरा पेट्रोल सीमा और विशाल डाल कर आग लगा दी। उसके इरादे भांपते हुए प्रीति घर से भाग कर पड़ोसियों के पास पहुंच गई।

उसके शोर करने पर पडोसियों को आता देखकर पप्पू ने भी अपने ऊपर भी तेल डाल कर आग लगा ली। आग में जलने से सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशाल और पप्पू आग में जलने से गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनों को पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद विशाल को चिंताजनक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में विशाल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मकान मालकिन पर आसक्त था पप्पू!

कालोनी में चर्चा है कि पप्पू अपनी मकान मालकिन सीमा पर आसक्त था। मगर कई माह पहले उससे मकान खाली करा लिया था। इसके बाद भी वह बहाना बनाकर घर आ धमकता था। मगर दूसरी ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिलने से वह सीमा से चिढ़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने जांच के सीमा और विशाल के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग की बलजीत नगर नाका पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।

आरोपी पप्पू 80-85 प्रतिशत झुलसा हुआ है और उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने धर्मबीर के भतीजे धारा सिंह के बयान पर सीमा और विशाल की हत्या और आत्महत्या करने के प्रयास के आरोप में पप्पू पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें