जिले के एक गांव में कराटे के प्रैक्टिस कैंप में नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। नाबालिग ने कोच पर रेप का आरोप लगाया है।
वारदात के दौरान एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने महिला और कोच पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस को दी शिकायत में करनाल के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग कैथल के एक गांव की अकादमी में कराटे का प्रशिक्षण लेने आई थी। उसके साथ आठ अन्य लड़कियां भी प्रशिक्षण ले रही थी।