फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से 5 माह तक रेप करता रहा पुजारी

Wed, 12 Nov 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरहिंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर का पुजारी पिछले 4-5 महीने से  एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उससे खेल रहा था। मामला खुला तो पुजारी चंपत हो गया। ये सनसनीखेज सामने आया है पंजाब के सरहिंद शहर में।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सरहिंद के मेन बाजार स्थित श्री नयना देवी मंदिर के पुजारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का पीड़ित लड़की के घर आना-जाना था और वहीं पर ही खाना खाता था। इसी दौरान उसने लड़की को झांसा दिया होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

डरा-धमकाकर करता रहा बलात्कार

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार उर्फ रिंकू निवासी शेर थाना सराहा जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) उनके घर के पास ही बने मंदिर का पुजारी है। वह उनकी नाबालिग लड़की की मर्जी के बिना शादी का झांसा देकर पिछले चार महीने से उसको डरा धमकाकर दुराचार करता रहा।

घटना का पता तब चला जब आरोपी पीड़िता को मानसिक तौर पर परेशान करने लगा। इससे दुखी होकर लड़की ने सारी बात अपने परिवार को बताई। पुलिस ने पीड़िता तथा उसके पिता के बयानों के आधार पर उक्त मंदिर के पुजारी पर दुराचार का मामला दर्ज करके फरार पंडित की तलाश शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का पीड़ित लड़की के घर आना-जाना था और वहीं पर ही खाना खाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें