फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी बाप, नाबालिग बेटी से कर रहा था रेप

Thu, 02 Oct 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव जगतपुरा में एक पिता पर नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। साथ ही गांव जगतपुरा कालोनी में पिता के साथ रहती है, जबकि उसकी मां गांव बुड़ैल में अलग रहती है।
विज्ञापन

मां मिलने आई तो बताई सारी बात

बीते दिनों लड़की की मां उससे मिलने स्कूल आई। वहां बेटी ने मां को सारी बात बताई। बेटी ने बताया कि पिता धमकी देता है कि इस बात को किसी को न बताए। इसके बाद मां ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ चाइल्ड हेल्पलाइन में की।

इसके बाद हेल्पलाइन के सहयोग से आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सोहाना में धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर उसे मां को सौंप दिया है। एसएचओ सतवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें