शहर निवासी एक सौतेले पिता ने अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस में पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके पश्चात वह शहर निवासी 30 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ बच्चों सहित रहने लग गई।
उसका पति पिछले कई महीनों से उसकी बेटी को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने कई बार पति को ऐसा न करने को कहा।
इस बात से गुस्साये उसके पति ने उस से मारपीट की तथा उसे छोड़ देने की धमकी दी थी। बार बार बेटी पर अत्याचार से तंग आकर उसने पुलिस की शरण ली।
कोतवाली पुलिस के एसएचओ महरेश सैनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 3,4 प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल एट्रासिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर काईवाई शुरू कर दी है।