सिलाई सिखाने के बहाने एक युवक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पंजाब के लुधियाना में रहने वाली नाबालिग को सिलाई का काम सिखाने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी।
नाबालिग ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया और परिजनों ने थाना साहनेवाल पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह साथ-साथ में सिलाई का काम भी सीखती है। सात अगस्त को नाबालिग आरोपी के पास काम सीखने के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। एक दिन तक पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया।
जब बच्ची ने काम पर जाने से मना कर दिया तो परिजनों ने उससे कारण पूछा तो उसने सारी बता बता दी। एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गुरूवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई गई है जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।