पंजाब के मोगा के एक गांव में सुनने और बोलने में अक्षम एक ग्यारह साल की बच्ची से दुराचार के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर एक अन्य नाबालिग लड़की से दुराचार की कोशिश के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार के अलावा प्रीवेंशन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
थाना चड़िक प्रमुख कमलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात एक ग्यारह साल की निशक्त बच्ची को घर से उठा कर उस के साथ दुराचार किया गया।