फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई विदेश महिला से दुष्कर्म, होटलकर्मी फरार

Sat, 29 Dec 2018 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने के लिए आई विदेश महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी होटलकर्मी फरार है। थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ ठहरी यूके निवासी महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी कर्मचारी महिला को फुट स्पा देने आया था। विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। फिर होटल स्टाफ के अन्य सदस्यों के माध्यम से जानकारी पुलिस तक पहुंची।

थाना आईटी पार्क के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया। इसके बाद महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाएं हैं। थाना पुलिस देर रात तक फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, यूके निवासी महिला बीते करीब पांच दिन से थाना आईटी पार्क स्थित एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ ठहरी थी। शुक्रवार को महिला फुट स्पा के लिए रूम में गई। इस दौरान कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म किया और उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से आरोपी से संबंधित पूरा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

अब पुलिस आरोपी के घर और उसके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें