अस्पताल में मंदबुद्धि लड़की से रेप मामले में मरीजों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस वालों ने जिस मंदबुद्धि लड़की को अस्पताल भ्ाेजा शैतानों से बचाने के लिए। वहीं इज्जत का लुटेरा बैठा होगा पुलिस ने सोचा भी न था। मंगलवार रात अस्पताल के ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। कर्मचारी नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार रात को फर्कपुर थाना पुलिस करीब 20 साल की एक मंद बुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर में छोड़ गई। यह लड़की रात में सड़क पर अकेली घूम रही थी। इस मंदबुद्धि लड़की को ट्रामा सेंटर के महिला वार्ड में रखा गया। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय महिला वार्ड में आया और रेकी की। उसने स्टाफ रूम के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह फिर से महिला वार्ड में आया।
ह मंदबुद्धि लड़की को अपने साथ इमरजेंसी रूम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खुद को बचाने के लिए लड़की चिल्लाई तो दूसरे वार्ड में मौजूद एक स्टाफ नर्स इमरजेंसी में आई। भीतर के नजारा देख उसने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर महिला वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों के बयान लिए। इसके बाद आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
बुधवार सुबह अस्पताल में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। लोगों के बयान के बाद पीड़ित का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। -कुलबीर कौर, एसएचओ, महिला थाना।