फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा से नाबालिग युवक ने किया दुराचार, लड़की हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नाबालिग पड़ोसी की ओर से 9वीं की छात्रा को डरा-धमकाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 9वीं की छात्रा है। उसकी दोस्ती एक लड़के से हो गई। जब घर में कोई नहीं रहता था तो आरोपी उसके घर आता था और डरा-धमका कर जबरदस्ती करता था। बुधवार को उसके पेट में दर्द हो रहा था तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें