फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बेटियों का बलात्कारी बना बाप

Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने नहीं सोचा था कि जिन बेटियों की रक्षा के लिए उसने दूसरी शादी की वही उसका भक्षक बन जाएगा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक व्यक्ति अपनी दो सौतेली बेटियों को दो महीने से अपनी हवस का शिकार बना रहा था
विज्ञापन


उसने दोनों को किसी को न बताने की धमकियां भी दी। दोनों लड़कियों ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़कियों की मां की शिकायत पर सौतेले बाप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटियों पर रखने लगा बुरी नजर

पीड़ित लड़कियों की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी एक व्यक्ति से शादी हुई थी। इसके बाद दो बेटियां हुई। कुछ समय बाद ही उसके पति की मौत हो गई।

उसके बाद उसने आरोपी से दूसरी शादी कर ली। अब दोनों लड़कियां बड़ी हो गई तो आरोपी उन पर बुरी नजर रखने लगा। आरोपी ने दो महीने तक दोनों लड़कियों के साथ दुराचार कर किसी को न बताने की धमकियां देता रहा। लड़कियों ने इस बारे में किसी तरह से अपनी मां को बताया।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें