पंजाब के अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय गुरु रामदास हवाई अड्डे के क्षेत्र में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रविवार सुबह अज्ञात लुटेरे करीब 25 लाख रुपये लूट कर ले गए। लुटेरों ने गैस कटर से एटीएम काटा।
ड्यूटी पर तैनात गार्ड को भी उन्होंने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षित क्षेत्र में घटी घटना से हड़कंप की स्थिति है।
गुरु रामदास हवाई अड्डे के गेट नंबर दो के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर रविवार सुबह करीब ढाई बजे लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरे ने एटीएम के गार्ड हरपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से वार करके उसे घायल कर दिया।