लुटेरों ने घर में घुसकर पहले विवाहिता को बंधक बनाकर गैंगरेप किया, बाद में घर में पड़ी नगदी और जेवर भी ले उड़े। मामला, पंजाब के लुधियाना के गांव डेहलों का है।
यहां बुधवार देर रात लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर दुराचार किया। इसके बाद घर में पड़े सोने-चांदी के जेवर व साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना का पता उस समय चला जब महिला का पति और उसकी पड़ोसन घर में पानी पीने के लिए आए। उन्होंने महिला को छुड़ाया और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दुराचार, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिया गया।